watch-tv

पंजाब कैबिनेट के फिर से विस्तार की चर्चा, दो मंत्री पद, तीन जिलों से कई बड़े दावेदार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना और अमृतसर में शहरी सीटों से कई आप विधायक कतार में, किसकी लगेगी लॉटरी ?

लुधियाना 29 सितंबर। पंजाब सरकार में जल्द फेरबदल की चर्चा के साथ कैबिनेट विस्तार होने की उम्मीद है। छह दिन पहले पंजाब की कैबिनेट का विस्तार कर पांच नए मंत्री शामिल किए गए थे। इसके बावजूद मौजूदा समय 14 मंत्री हैं और दो नए मंत्री बनाने की गुंजाईश है। वहीं कैबिनेट में पहले दो महिला मंत्री थी, इनमें से एक को हटा दिया गया था। ऐसे में एक महिला विधायक भी मौका मिल सकता है।

लुधियाना में कौन बन सकता है मंत्री ?

 

सियासी जानकारों की नजर में पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए आम आदमी पार्टी का नेतृत्व जिलेवार प्रदर्शन के मुताबिक फैसला ले सकता है। मसलन, लुधियाना जिले की 14 में से 13 सीटें आप के खाते में गई थीं। इनमें से लुधियाना की शहरी पांच सीटों पर भी आप जीती थी। इनमें क्रमवार लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह भोला गरेवाल, लुधियाना वैस्ट से गुरप्रीत गोगी, नॉर्थ से मदन लाल बग्गा, सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी और आत्मनगर से कुलवंत सिंह विधायक हैं। इंडस्ट्रियल सिटी होने के बावजूद लुधियाना शहर को कैबिनेट में नुमाइंदगी नहीं मिली है। ऐसे में लुधियाना शहर के पांचों से किसी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

अमृतसर में कुंवर विजय प्रताप दावेदार !

इसी तरह अमृतसर की 10 में 8 सीटों पर आप जीती थी। इस जिले में भी पांचों शहरी सीटों पर भी आप ने कब्जा किया था। इनमें से अमृतसर पूर्वी से जीवन ज्योत कौर, पश्चिमी से जसबीर सिंह, उत्तरी से कुंवर विजय प्रताप सिंह, साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर और सेंट्रल से अजय गुप्ता आप विधायक हैं। यहां भी मंत्री पद किसी एक को सौंपा जा सकता है।

महिला कोटे से प्रो.बलजिंदर के चांस !

प्रोफेसर बलजिंदर कौर आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं। पंजाब में पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट से जुड़ने के बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं और 2017 के पंजाब चुनाव में पंजाब के तलवंडी साबो निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीती थी। लगातार दूसरी बार वह इसी सीट से आप विधायक हैं। लिहाजा महिला कोटे से उनको भी मंत्री बनाया जा सकता है।

————–

Leave a Comment