पीएम मोदी के 12 साल पूरे, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने दी शुभकामनाएं, रिश्तों पर फोकस

नई दिल्ली (Narendra Singh Danu): नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के बाद देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं।

मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और अब 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर वे संविधान लागू होने के बाद देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।

इस उपलब्धि पर जॉर्जिया मेलोनी ने विशेष संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए हाल ही में रोम में हुई मुलाकात का उल्लेख किया और भारत-इटली के मजबूत होते संबंधों पर संतोष जताया।

मेलोनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच विकसित हो रही रणनीतिक साझेदारी भविष्य में नागरिकों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

उधर, इस खास मौके पर कई वैश्विक नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। स्वयं मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जनसेवा, विनम्रता और कर्तव्य भावना ही अच्छे शासन की असली पहचान होती है और यही जनता के विश्वास की सबसे बड़ी वजह है।