watch-tv

केजरीवाल ने 338 करोड़ की ली रिश्वत, हिसाब तो देना होगा – अनिल सरीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने आज भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी मौजूद थे। प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराया गया है। अब तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा की हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘यह केंद्र सरकार और केजरीवाल के बीच का मामला नहीं है, बल्कि ईडी और केजरीवाल के बीच का मामला है। केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपनी जजमेंट में कहा की ईडी के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। जांच में पूछताछ से मुख्यमंत्री को छूट नहीं दी जा सकती। जज कानून से बंधे हैं, राजनीति से नहीं’। इस तरह हाईकोर्ट ने माना कि केजरीवाल की गिरफ्तारी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं हुआ है। अनिल सरीन ने कहा की दिल्ली शराब घोटाला मामले में 338 करोड़ रुपए की रिश्वत ली गई। उसका हिसाब तो देना ही पड़ेगा उन्होंने बताया की 100 करोड़ एडवांस केजरीवाल को दिया ये एड ने अप्रूव करवा लिया है। उन्होंने कहा की 17 नवम्बर 2021 को लिक्विड पॉलिसी बनाई गई। अगर वो सही थी तो उसको क्यों रद्द किया। कमिशन 2 प्रतिशत से बड़ा 12 प्रतिशत क्यों किया। ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’। अनिल सरीन आरोप लगाया कि इनके मंत्रियों ने क्यों 170 बार मोबाइल हैंड सेट बदले। इससे साबित होता है आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्र्ष्ट है और उसके नेता सबसे बड़े जूठे है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री नरेंदर सिंह मल्ली, जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा, मनीष चोपड़ा, पंकज जैन, प्रेस सचिव डा सतीश कुमार, परवीन शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment