जीरकपुर : हरियाली तीज के अवसर पर जीरकपुर में महिलाओं के लिए एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन 'तीया दिला दिया' का आयोजन 9 अगस्त को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन एन.के. प्रोडक्शंस की संस्थापक नेहा खन्ना द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस बार कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी और तीज के पारंपरिक रंगों के साथ कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
आयोजक नेहा खन्ना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली तीज की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे उत्सव का आनंद लेने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर सकें। उन्होंने कहा कि इस बार यह संकल्प लिया गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली प्रत्येक महिला को सिंधारा भेंट किया जाएगा, ताकि कोई भी बहन खाली हाथ न लौटे।
कार्यक्रम में महिलाओं का स्वागत फुलकारी और ढोल की थाप के साथ किया जाएगा। इसके अलावा लाइव सिंगिंग, रैंप वॉक, विभिन्न मनोरंजक गेम्स, तीज क्वीन प्रतियोगिता, सेल्फी बूथ, फोटोशूट, झूले, डीजे पार्टी तथा स्नैक्स, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक जैसी व्यवस्थाएं भी रहेंगी। आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों और अतिथियों के लिए कई सरप्राइज गिफ्ट्स भी रखे गए हैं।
इस अवसर पर सुनीता खन्ना, गुरदर्शन सिंह सैनी, नैंसी घूमन, डॉ. बीनू राव, प्रियंका यादव, सविता खंडेरी और नेहा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं मास्टर मैक, जवानी बंसल और प्रीति नारंग चौधरी निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के संचालन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी ईमान थापा और पूजा राणा संभालेंगी।
यह कार्यक्रम 9 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक वेलवेट क्लार्क इन एक्सोटिक, जीरकपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने इच्छुक महिलाओं से समय रहते पंजीकरण करवाने की अपील की है।