watch-tv

शहर का विकास करना ही मुख्य मकसद,  केंद्र सरकार से करोड़ों के फंड जारी कर करवाए कार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/11 अप्रैल। लुधियाना से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मेंबर संजीव अरोड़ा को संसद में लोगों के मुद्दे उठाते हुए दो साल हो चुके हैं। इस दौरान उनकी और से शहर के कई प्रमुख मुद्दे संसद में उठाए गए, जबकि उन मुद्दों को एक अंजाम तक भी पहुंचाया। इस संबंध में सांसद संजीव अरोड़ा के साथ खास बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने अपने दो साल के सांसद के तौर पर तय किए सफर की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सांसद अरोड़ा ने कहा कि दो साल के इस सफर के दौरान कई मुद्दे उठाकर उन्हें अंजाम तक पहुंचाया गया। लेकिन कई मुद्दे बीच में रह गए। जिस कारण वह भी निराश है। अरोड़ा ने कहा कि इन मुद्दों के बीच में रहने का कारण संसद सत्र पूरा न चलना है। हालांकि सांसद अरोड़ा ने कहा कि आने वाले समय में वह बाकी के मुद्दों को भी पूरा करेगें और लुधियाना की नुहार बदली जाएगी।

एकदम मिली जिम्मेदारी, शहर की तरक्की पर मुख्य फोक्स
सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि पहले उन्हें नहीं पता था कि वह सांसद बनने वाले हैं। लेकिन आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम पंजाब भगवंत मान द्वारा उन पर यकीन कर यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई। अब वह उसे पूरी मेहनत व लगन से निभा रहे हैं। उनका मुख्य मकसद शहर की तरक्की है। वह लगातार इसमें जुटे हुए हैं। जिसके चलते जल्द शहरवासियों को प्रोजेक्ट्स के तौर पर बड़े तोहफे दिए जाएंगे।

हवलारा एयरपोर्ट के लिए जारी करवाए 60 करोड़ रुपए
वहीं सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना वासियों को अपना एयरपोर्ट नहीं मिला था। क्योंकि साहनेवाल एयरपोर्ट से भी फ्लाइट बंद हो गई थी। जिसके चलते उनकी और से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर हिंडन से लुधियाना फ्लाइट शुरु करवाई। जिसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान के जरिए हलवारा एयरपोर्ट के लिए 60 करोड़ रुपए जारी करवाए गए। जिस पर उन्होंने सीएम मान का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से यह कार्य लटक रहे थे। लेकिन अब दो साल में पूरे होने वाले हैं।

स्वास्थ्य, किसानों, सिविल उड़ानें समेत कई मुद्दे उठाए
सांसद अरोड़ा ने बताया कि उनके मुद्दे स्वास्थ्य, किसानी आमदन, सिविल उड़ानें समेत आम जनता से जुड़े है। उनकी और संसद में इन्हीं मुद्दा पर आवाज उठाई जाती है। अरोड़ा बताते हैं कि वह अब तक 128 सवाल उठा चुके हैं। जिनका मंत्रियों द्वारा जवाब भी दिया गया। जबकि कई मुद्दे उन्होंने हल भी करवा दिए।

लुधियाना रेलवे स्टेशन के लिए जारी कराया फंड
अरोड़ा ने कहा कि लुधियाना रेलवे स्टेशन को लेकर वह केंद्रीय रेल मंत्री से मिले थे। उन्होंने लुधियाना स्टेशन को रैनोवेट कराने की मांग की। उन्हें पता चला कि फिरोजपुर रेलवे ने 1100 करोड़ रुपए खर्च कर रैनोवेट करना है। जबकि लुधियाना में 500 करोड़ रुपए लगने थे। जिसके चलते उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपील कर पहले लुधियाना स्टेशन का कार्य शुरु कराया, ताकि शहरवासियों को ज्यादा समय परेशानी न झेलनी पड़े। अरोड़ा ने कहा कि जल्द फोकल प्वाइंट की सभी सड़कें बनवा दी जाएगी। जिनका काम जारी है। अरोड़ा ने कहा कि शहर में विकास की तेजी लाने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बल्कि दो सालों में एमपी लड फंड जो मिले, उन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य में लगाया गया है।

Leave a Comment