फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : लायंस इंटरनेशनल 321-डी की इलेवन स्टार स्पेशल स्टेटस मॉडल लायंस क्लब फगवाड़ा विश्वास की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर क्लब प्रधान लायन प्रदीप सिंह के नेतृत्व में टाउन हॉल में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हार पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर लायन प्रदीप सिंह के अलावा विशेष रूप से पहुंचे रीजन चेयरमैन लायन अश्वनी शर्मा और क्लब के सचिव लायन रवि मंगल ने बापू गांधी और शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि पूरे विश्व ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के मंत्र को स्वीकार किया है। दूसरी ओर, 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत के बाद शास्त्री जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया। यह नारा बाद में अनाज उत्पादन और रक्षा के क्षेत्रों में भारत के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि बापू गांधी और शास्त्री जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चला जाए। इस अवसर पर क्लब के पी.आर.ओ. लायन नवोदित शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन सुरिंदर राय, लायन बलविंदर सिंह, लायन सुखजीत समरा, लायन बहादुर सिंह, लायन अमित सूद, लायन अवतार सिंह, लायन हरमेश लाल, लायन चमन लाल आदि उपस्थित थे।