कोलकाता में राजनीतिक संकेत, विरोधी खेमे के नेता एक मंच पर आए नजर

कोलकाता (Narendra Singh Danu): कोलकाता नगर निगम (KMC) मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता Suvendu Adhikari की उपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी। कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कई प्रमुख नेता, पार्षद और पूर्व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की भाभी एवं वार्ड 73 की पार्षद काजरी बनर्जी भी शामिल हुईं। इसके अलावा, KMC के पूर्व मेयर Firhad Hakim भी कार्यक्रम में नजर आए।

इस मौके पर पार्षद अनन्या बनर्जी, जुई विश्वास, पूर्व विधायक देबाशीष कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। साथ ही राज्य मंत्री शशि पांजा की बेटी और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के पुत्र की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता से जुड़े एक अभियान की शुरुआत की गई। मंच पर दक्षिण कोलकाता की सांसद माला राय, संदीपन साहा और जावेद खान भी उपस्थित रहे।

राजनीतिक रूप से यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विभिन्न दलों से जुड़े नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। इससे कोलकाता की स्थानीय राजनीति में बदलते समीकरणों को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, नागरिक सेवाओं और शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।