शैवी इंग्लिश हट की ओर से क्लब एक्वा, एआईपीएल में सह एक्सीलेंस गाला एंड अवॉर्ड्स नाइट आयोजित की गई। इसमें 4 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की डांस और म्यूजिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

लुधियाना: शैवी इंग्लिश हट द्वारा सह एक्सीलेंस गाला एंड अवॉर्ड्स नाइट का भव्य आयोजन क्लब एक्वा, एआईपीएल में किया गया, जिसमें 4 से 18 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को खुलकर प्रस्तुत कर सकें।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उन्हें उनके प्रयास, सहभागिता एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।जजमेंट की भूमिका फिक्की फ्लो पूर्व चेयरपर्सन श्वेता जिंदल और ऐंकर मीरा नागपाल ने निभाई।

कार्यक्रम में बच्चों की शानदार डांस और म्यूज़िक परफॉर्मेंस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।इस विशेष अवसर पर लुधियाना की कई जानी-मानी हस्तियों और सह की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगियों को भी लुधियाना एचीवर्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इन सम्मानित व्यक्तित्वों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ-साथ शैवी इंग्लिश हट की विभिन्न पहलों में भी सहयोग दिया है। कार्यक्रम की संस्थापक शैवी जैन ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि बच्चों की सीख केवल कक्षा और किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।