ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की आमसभा में विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श

पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू जिला की आम सभा की बैठक सीटू जिला कार्यालय गीता कॉलोनी जीटी रोड पानीपत में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुल्तान सिंह ने की। मंच का संचालन जिला सचिव अशोक दुग्गल ने किया।

आम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में 15 मई से 29 मई लेकर राज्य व्यापी हड़ताल सफल आंदोलन पानीपत के ग्रामीण सफाई कर्मचारी और आंदोलन के समर्थन करने वाले किसान मजदूर कर्मचारी संगठनों के सहयोग के बगैर संभव नहीं था। आंदोलन में सहयोग देने वाले जनता के सभी संगठनों को हम धन्यवाद करते हैं। अभी संघर्ष खत्म नहीं हुआ है समझौते को लागू करवाने के लिए भी अभी संघर्ष जारी रखना है और सबसे जो बड़ी लड़ाई है की कर्मचारी का दर्जा मिलने तक हरियाणा की सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को अपनी लड़ाई जारी रखनी पड़ेगी। 17 मांगो पर जो सहमति बनी थी। उनको लागू करवाने के लिए लगातार नोटिफिकेशन जारी करवाने के लिए 2 जून को पंचायत विभाग डायरेक्टर से यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने पंचकूला चंडीगढ़ बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समझौते के अनुसार नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। समझौते के अनुसार 2023 में की गई हड़ताल के कटे हुए वेतन और वर्तमान में की गई हड़ताल का वेतन की मांग को सरकार ने मानते हुए 15 मई से 29 मई तक हुई राज्य वापी हड़ताल का वेतन हरियाणा के सभी कर्मचारियों को मिल चुका है।

*सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि हमें भविष्य में अपने संघर्ष को जारी रखने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। पानीपत के सभी ब्लॉकों के अंदर यूनियन की कमेटियों का गठन करना होगा। प्रत्येक सफाई कर्मचारी को यूनियन का सदस्य बनना होगा। जितना मजबूत संगठन होगा उतनी ही बड़ी जीत हमें मिल पाएगी।

*पानीपत जिला कमेटी द्वारा आंदोलन में मिली सफलता के लिए यूनियन के राज्य नेतृत्व का फूल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया।
*आम सभा को यूनियन के जिला प्रधान सुल्तान सिंह, सचिव अशोक दुग्गल, कोषाध्यक्ष कुंवर पाल, उप प्रधान सरोज देवी आदि ने भी संबोधित किया।