दैनिक समाचार पत्र यूटर्न टाइम और जनहितैषी न्यूज चैनल की ओर से निर्वाणा लग्जरी होटल में लगातार दूसरे साल वेस्टर्न लिविंग यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड 2026 आयोजित किया गया। समारोह में मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सर्विस सेक्टर तक की 35 हस्तियों को सम्मानित किया गया। पंजाब के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, मोहिंद्र भगत, बाल मुकंद शर्मा और डीसी हिमांशु जैन ने अवॉर्ड प्रदान किए। सारांश 2:

लुधियाना : लुधियाना में दैनिक समाचार पत्र यूटर्न टाइम के साथ जनहितैषी न्यूज चैनल द्वारा लगातार दूसरे साल वेस्टर्न लिविंग यंग एंटरप्रन्योर अवॉर्ड 2026 इवेंट निर्वाणा लग्जरी होटल में कराया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में मैन्योफेक्चरिंग से लेकर सर्विस सेक्टर तक की 35 नामी हस्तियों की सिलेक्शन कर अवॉर्ड दिए गए। अवॉर्ड फंक्शन में चीफ गेस्ट पंजाब के पॉवर कैबिनेट मिनिस्टर तरुणप्रीत सिंह सौंद, हॉर्टिकल्चर मिनिस्टर मोहिंद्र भगत, पंजाब स्टेट फूड कमीशन चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने अवॉर्ड वितरित किए। यह समारोह वेस्टर्न लिविंग प्रा. लि, रॉल्सन टायर्स, कोठारी मार्बल्स और मनी राम बलवंत राय के सहयोग से कराया गया है।

इस दौरान पॉवर कैबिनेट मिनिस्टर तरुणप्रीत सिंह सौंद ने अपने संबोधन में कहा कि यह वेस्टर्न लिविंग यंग एंटरप्रन्योर अवॉर्ड 2026 एक नेक कार्य है। मुझे खुशी है कि मैं इस इवेंट का हिस्सा बना। इस फंक्शन में अवॉर्ड लेने वाले कैंडिडेट्स में भारी संख्या में महिलाएं शामिल थी, जिन्हें देखकर खुशी हुई कि नारी शक्ति आज किस कदर आगे बढ़ रही है। आज हर सेक्टर में वुमेन्स अपना 50 प्रतिशत योगदान डाल रही है। फिर चाहे एजुकेशन, डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट, विज्ञानिक क्षेत्र क्यों न हो। हमारी बहनें और बेटियां हमारे कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कभी सोचा नहीं था कि लड़कियां भी यंग एंटरप्रन्योर बनेगी। लेकिन आज वे एंटरप्रन्योर बनी और बड़े लेवल पर बिजनेस सैटअप भी किए। यह एक ग्रेट मूवमेंट है। मंत्री सौंध ने कहा कि इस वेस्टर्न लिविंग यंग एंटरप्रन्योर अवॉर्ड में सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें एक भी अवॉर्ड पेड नहीं दिया गया और न ही एक भी सिफारिश सुनी गई। ज्यूरी मेंबर ने इसमें अहम योगदान डाला है।

उम्मीद है कि नौजवान पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहेगें। इस अवॉर्ड फंक्शन में शहर के बड़े इंडस्टलिस्ट्स द्वारा हिस्सा लेकर अवॉर्डियों का हौंसला बढ़ाया गया। इसमें अवॉर्ड लेने वाले कैंडिडेट्स की सिलेक्शन पांच सदस्यीय ज्यूरी मेंबर्स की टीम द्वारा की गई है। जिसमें आरएन गुप्ता एंड कंपनी के अविनाश गुप्ता, गंगा एक्रोवूल्स के अमित थापर, लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन के पूर्व प्रेजिडेंट वीके गोयल, नेशनल इंडस्ट्रीज के डॉ. बिक्रमजीत बैम्बी और शिव फोर्जिंग के प्रवीन चड्ढा शामिल थे।