watch-tv

“स्टार्टअप समागम” पीचिंग के लिए उत्तराखंड से पहुंचे डॉक्टर, इंडस्ट्री के लिए हार्श केमिकल का विकलप होगा एंजाइम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 15 अप्रैल। वैसे तो लुधियाना को कारोबारी हब कहा जाता है। लेकिन अब शहर वासियों द्वारा एक अनोखी मिसाल कायम करने की तैयारी कर ली गई है। लुधियाना में आयोजित किए गए स्टार्टअप समागम में भारी संख्या में शहरवासी पहुंचे। जिन्होंने अपने स्टार्टअप बताए। स्टार्टअप समागम एमबीसीआईई की और से आयोजन किया। जिसमें चंडीगढ़ एंजेल नेटवर्क की को लांच किया गया। वहीं इस दौरान उत्तराखंड से पहुंचे डॉ. सिदार्थ अरोड़ा द्वारा भी स्टार्टअप समागम में हिस्सा लिया गया। इस दौरान डॉ. अरोड़ा द्वारा फैक्ट्रियों में से निकलने वाले हार्श केमिकल का विकलप एंजाइम तैयार किया है। जिन्होंने बताया कि यह एंजाइम एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल वेस्ट से तैयार किया गया है। जिससे प्रयावरण में सुधार होगा और लोग अच्छे प्रयावरण में सांस ले सकेगें। इससे डाइंग व अन्य कामों में बड़ा लाभ मिलेगा।

हार्श केमिकल हटा, फ्रेंडली एनवायरनमेंट देगा
डॉ. सिदार्थ अरोड़ा ने बताया कि टेक्सटाइल मिल्स में ज्यादा मात्रा में स्पिनिंग वेस्ट निकलता है। जिसके चलते उक्त वेस्ट और एग्रीकल्चर वेस्ट को इस्तेमाल कर उसे ट्रीट कर एंजाइम तैयार किया जाता है। यह एंजाइम हार्ष केमिकल को प्रयावरण से हटाकर फ्रेंडली एनवायरनमेंट देगा। जिससे हर व्यक्ति हवा में खुली सांस ले सकेगा।

लुधियाना में पहली बार की पीच
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि वह उत्तराखंड में कई स्टार्टअप चला रहे हैं। जहां दो करोड़ तक फंडिंग की जा चुकी है। जबकि लुधियाना में उन्होंने पहली बार पीच की है। जहां पर 1.5 करोड़ की पीच की है। लुधियाना में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। स्टार्टअप समागम में लोगों का अच्छा रिस्पांस आ रहा है। टेक्सटाइल व्यापारियों का भी बड़ा सहयोग मिल रहा है।

Leave a Comment