CM अरविंद केजरीवाल ने ED कस्टडी से दिया एक और निर्देश, स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ा है मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नई दिल्ली, 26 मार्च। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से एक और निर्देश जारी किया है। ताजा मामला स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज आज मंगलवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।

इससे पहले जल मंत्रालय को दिया था आदेश

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। इससे पहले दो दिन पहले उन्होंने ईडी की कस्टडी से सरकार को अपना पहला आदेश जारी किया था।

मालूम हो कि यह आदेश जल मंत्रालय से संबंधित था और निर्देश नोट के माध्यम से भेजा गया था। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी आदेश के बारे में जानकारी दी थी।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*