अमृतसर : अमृतसर के हॉल बाजार में नए एमआई स्टूडियो शोरूम का उद्घाटन शाम सिंह आहूजा, एमआई के नॉर्थ ज़ोन हेड शिवेंदर मनहास, स्टेट हेड नीरज शाह, भूपिंदर सिंह आहूजा, लखविंदर सिंह आहूजा तथा एमआई के वितरक बंसल एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, व्यावसायिक साझेदार, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। एमआई स्टूडियो के संचालक शौर्य वीर सिंह और श्रेयजीत सिंह ने बताया कि शोरूम में एमआई के नवीनतम स्मार्टफोन, एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी, फीचर फोन, एआईओटी उपकरण, स्मार्ट एक्सेसरीज़, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, पावर बैंक, चार्जर, डेटा केबल, ब्लूटूथ स्पीकर सहित अन्य स्मार्ट लाइफस्टाइल उत्पादों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है।
शौर्य वीर सिंह और श्रेयजीत सिंह ने बताया कि ग्राहकों को यहां उत्पादों का लाइव डेमो, विशेषज्ञों की सलाह तथा उद्घाटन के अवसर पर विशेष लॉन्च ऑफर्स का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए शोरूम के माध्यम से अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को एमआई के सभी प्रमुख उत्पादों के साथ बेहतर खरीदारी अनुभव और गुणवत्तापूर्ण सेवा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।