लुधियाना में अमेरिका गए युवक की जमीन पर कब्जा, वापस लौटने पर घर में मिले बाहरी लोग, 10 पर मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जगराओं 26 मार्च। जगराओं में एक एनआरआई की संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एनआरआई लंबे समय से अमेरिका में रह रहे हैं। एक साल पहले वह भारत लौटे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव मोही के मनदीप सिंह वर्तमान में कैलिफोर्निया अमेरिका में रहते हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी गांव मुनबरपुरा में 16 एकड़ जमीन और एक फॉर्म हाउस है। वह लंबे समय से अमेरिका में थे और 2024 में भारत लौटे। यहां आकर उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके घर में अवैध रूप से रह रहे हैं और 16 एकड़ जमीन में से 8 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों ने उनके खेत की मोटर, हल और अन्य कृषि उपकरण भी चुरा लिए।

पुलिस ने किया केस दर्ज

थाना सिधवां बेट के एएसआई सुखमंदर सिंह के अनुसार, पहचाने गए आरोपियों में लुधियाना के राजगुरु नगर के रहने वाले गगनदीप सिंह, उत्तराखंड के कांसीपुर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और कुलदीप सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अलावा 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*