watch-tv

आंदोलन : तरनतारन के किसान की शंभू बॉर्डर पर मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हार्ट अटैक से गई जान, 4 दिन पहले आंदोलन में गए थे

अंबाला 21 जुलाई। शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में एक किसान की मौत हो गई। हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई।  शव सिविल अस्पताल राजपुरा में रखा दिया गया है। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।

उसके बाद मौत की सही वजह साफ हो पाएगी। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (65 साल) के रूप में हुई है। वह गांव खवासपुर जिला तरनतारन के रहने वाले थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पता चला है कि चार पांच दिन पहले ही वह घर से आए थे। आज दोपहर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अभी तक लग रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई।

उन्होंने बताया कि कल शव को तरनतारन भेजा जाएगा। अगर शंभू बॉर्डर खुल जाता है तो किसान दिल्ली जाएंगे। किसानों का कहना है कि हमारा संघर्ष पहले से ही तय है। बॉर्डर बंद करने पर हम इसलिए रुके थे, ताकि किसी तरह कोई माहौल खराब न हो। वहीं, दिल्ली में रामलीला मैदान या किसी अन्य जगह चले जाएंगे। जबकि मानसून सत्र में नव निर्वाचित सांसद फसलों की एमएसपी का मुद्दा उठाएंगे।

—————-

Leave a Comment