पंजाबी लिखारी सभा मंडी गोबिंदगढ़ की मासिक बैठक में साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं पेश कर वाहवाही लूटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मुकेश घई

मंडी गोबिंदगढ़ 17 अक्तूबर। पंजाबी राइटर्स एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ की मासिक बैठक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीबी नानकी ऑडिटोरियम हॉल में हुई। इस दौरान साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

बैठक की अध्यक्षता सभा सीनियर सदस्य लिखारी अमर सिंह सैंपला ने की। शुरुआत भगत कबीर के शबद कबीरा जब हम आए जगत में, हम रोए जग हंसे से हुई। शोक प्रस्ताव के  माध्यम से सभा के सदस्य अवतार सिंह चाने के जीजा के निधन पर मौन रख शोक जताया गया। फिर रचनाओं के दौर में सुखविंदर ग्रेवाल ने गीत सुनाया। हरनेक सिंह चाने ने करणी भरणी प्रसंग सुनाया। अवतार सिंह चाने ने गीत ना इल्जाम ला ऐने मैथों सह नहीं होने सुनाया।

इसी क्रम में उपकार सिंह दयालपुरी ने विच कुख दे ना हुन मैनू मार अमिए गीत सुनाया। जगजीत सिंह गुरम ने रुखा कोलो झुकना सिख लै, पानी कोलो वहिना गीत सुनाया। मंजीत सिंह घुम्मन ने अखियां दे नाल नशियां दा खाइए ना गीत सुनाया। अमर सिंह सैंपला ने कहानी दो मतरईयां सुनाई । स्नेह इंदर सिंह मील्लू ने कहानी अन  जमिया शरीर सुनाई। कवित्री सुरिंदर पाल कौर परमार ने कविता मच रही धरती रो रेहा रुख सुनाई।

सभा प्रधान लिखारी अनूप सिंह खानपुरी ने गीत ‘गुरु ग्रन्थ जी मानियो सानू हुक्म हो आया पेश किया। कार्यक्रम में समाजसेवी नरिंदर भाटिया, डॉ.अमित संदल, परमजीत सिंह धीमान, तेजपाल सिंह मरजारा ने विचार व्यक्त किए। सभा की कार्रवाई जगजीत सिंह गुरम की देखरेख में चली।

————-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन भारत के समग्र विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में हरियाणा का होगा अहम योगदान – नायब सिंह सैनी

आसान रजिस्ट्री पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और घर-द्वार संपत्ति पंजीकरण सेवाओं के साथ नागरिकों को सशक्त बनाती है” भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने, वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने और नागरिकों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने की पहल: हरदीप सिंह मुंडियन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने शिंकानसेन – ओसाका बुलेट ट्रेन से की यात्रा जापान की रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा और तकनीकी नवाचारों का भी किया अध्ययन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भी चलेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई से अहमदाबाद के बीच विकसित किया जा रहा हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर – नायब सिंह सैनी