watch-tv

अमृतसर में भाजपा वर्करों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर चला डाले ईंट-पत्थर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

किसानों का इलजाम, तमाशबीन बनी पुलिस
अब एसएसपी के दफ्तर पर करेंगे प्रदर्शन

अमृतसर 18 अप्रैल। यहां के निकटवर्ती गांव भिट्टेवड्ड में भाजपा वर्करों की एक चुनाव बैठक के दौरान किसान विरोध करने पहुंच गए। इस दौरान किसानों और भाजपा वर्करों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। इसके बावजूद बीजेपी वर्करों ने पत्थरबाजी कर डाली। कुछ किसानों को पत्थर लगने से चोटें भी आई।
अब शुक्रवार बाद दोपहर किसानों की ओर से मामले को लेकर एसएसपी देहात के कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। बुधवार देर शाम भाजपा के कुछ वर्कर भाजपा नेता सुखविंदर सिंह की अगुवाई में चुनाव प्रचार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। इस दौरान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता कार्यक्रम का विरोध करने पहुंच गए। भाजपा वर्करों और किसानों के बीच बहस हो गई। इसी बीच धक्कामुक्की व पत्थरबाजी होने लगी।
पुलिस ने विवाद को रोकना भी चाहा लेकिन मामला बिगड़ गया। भाजपा वर्करों की ओर से पत्थरबाजी के दौरान किसान वहां से भाग गए। किसान नेताओं परगट सिंह और बलकार सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला को सुलझाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके चलते ही विवाद बढ़ा।
—————–

Leave a Comment