watch-tv

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कांग्रेसी नेता नरवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राजेश सलूजा

हरियाणा /हिसार : भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह नरवाना ने पार्टी हाईकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवम् राष्ट्रीय महासचिव श्री दीपक बाबरिया, राष्ट्रीय महासचिव श्री जयराम रमेश से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के दिल्ली स्थित निवास पर अलग – अलग मुलाकात करके आगामी लोकसभा चुनावों में हरियाणा में पार्टी की स्थिति पर चर्चा की। चर्चा के दौरान श्री राहुल गांधी जी और श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव इस बार मात्र केवल लोकसभा चुनाव या सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं है, बल्कि देश और संविधान को राष्ट्र विरोधी, षड्यंत्रकारी और राष्ट्रीय विघटनकारी शक्तियों से बचाने की निर्णायक लड़ाई है। क्योंकि आज देश की आजादी, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई प्रदेशों की सरकारों को ई डी और सीआईडी के माध्यम से एक षड्यंत्र के तहत हमला करके घायल और कमजोर बनाया जा रहा है। इलेक्टोरल बॉन्ड द्वारा एकत्रित किए गए काले धन से विपक्षी दलों द्वारा संचालित प्रदेश सरकारों को धनबल और बाहुबल दुवारा खरीदा जा रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों और दूसरे लोकप्रिय नेताओं को झूठे केस दर्ज करवाकर जेलों में डाला जा रहा है। गऊ माता का मांस बेचने वाली पाकिस्तानी बीफ कंपनी से 250 करोड़ का चंदा खाने वाली हिन्दू विरोधी भाजपा सरकार से देश और संविधान को बचाने के लिए दोगुनी ताकत से निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। हरियाणा प्रदेश में लोकसभा चुनावों की स्थिति पर चर्चा करते हुए श्री सज्जन सिंह नरवाना ने पार्टी हाईकमान को अवगत कराते हुए कहा कि यदि हम भीतरघात पर नियन्त्रण कर पाए तो सभी 10 सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी। वर्तमान समय में हिन्दू विरोधी भाजपा सरकार देश का हर वर्ग व्यापारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर, महिला और युवा हताश, परेशान और भविष्य को लेकर भयभीत है और देश को बर्बादी से बचाने के लिए विकल्प के तौर पर कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहा है।

Leave a Comment