होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में भव्य स्वागत किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि श्री नितिन नबीन के पंजाब दौरे से प्रदेश भाजपा को और बल मिलेगा। खन्ना ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जहाँ प्रदेश भाजपा में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा टीमों की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
खन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में माथा टेक कर की। इसके साथ ही उन्होंने जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर के भी दर्शन किए। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन का यह दौरा आगामी 2027 के चुनावों को लेकर पार्टी को मजबूत करने पर केंद्रित था जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के भाजपा नेताओं व् कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आव्हान किया गया।
खन्ना ने प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आव्हान पर सख्त मेहनत कर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलवाकर पंजाब में भाजपा सरकार स्थापित करने के लिए कमर कास लें ताकि पंजाब में फिर से खुशहाली, मजबूत कानून व्यवस्था और विकास की लहार दौड़ सके। इस मौके खन्ना ने नितिन नबीन के साथ 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा भी की ।