वन्यजीव संरक्षण की दिशा में राष्ट्रपति का अहम दौरा, कूनो से दिल्ली के लिए रवाना हुईं Droupadi Murmu

भोपाल (Narendra Singh Danu): Droupadi Murmu ने सोमवार को Kuno National Park का भ्रमण किया और अपने पांच दिवसीय Madhya Pradesh दौरे का समापन किया। दौरे के बाद वह Gwalior से वायुसेना के विमान द्वारा दिल्ली रवाना हुईं।

राष्ट्रपति रविवार शाम कूनो पहुंची थीं, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह उन्होंने पार्क का भ्रमण कर ‘चीता मित्रों’ और Sahariya Tribe के सदस्यों से मुलाकात की और Project Cheetah में उनके योगदान की सराहना की।

इस दौरान राष्ट्रपति ने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और चीतों की निगरानी व ट्रैकिंग प्रणाली की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल भारत में कुल 52 चीते हैं, जिनमें 49 कूनो में मौजूद हैं, जबकि 3 को Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary भेजा गया है।

राष्ट्रपति को यह भी बताया गया कि जंगल में हर दो किलोमीटर पर वाटर पिट बनाए गए हैं, जहां जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही Botswana से लाए गए चीतों की गतिविधियों और उनके संरक्षण उपायों की भी जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने अपनी बोत्सवाना यात्रा के दौरान आठ चीतों को रिसीव किया था, जिन्हें बाद में कूनो लाया गया। यह दौरा भारत के वन्यजीव संरक्षण और चीता पुनर्वास कार्यक्रम की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।