पंजाब चुनाव को लेकर सक्रियता तेज, नितिन नबीन का बड़ा बयान

लुधियाना (Narendra Singh Danu) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी संगठन को सक्रिय करते हुए सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

तीन दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान लुधियाना में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और राज्यभर में पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नेताओं को कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर सीधे जनता के बीच जाना होगा।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी, जबकि गठबंधन से जुड़े निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ने की बात कही गई।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बैठक 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में भाजपा को एक स्वतंत्र और मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है।

दौरे के दौरान नितिन नवीन ने युवाओं से भी संवाद किया, जिसमें कानून-व्यवस्था, रोजगार और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर राज्य के विकास को लेकर अपने सुझाव दिए।

बैठक के बाद कई वरिष्ठ नेता हलवारा हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल के साथ भी औपचारिक मुलाकात हुई।