लुधियाना (Narendra Singh Danu) : Ludhiana में Bharatiya Janata Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने अपने पंजाब दौरे के अंतिम दिन प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री Dr. Sardara Singh Johl से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस बैठक में पंजाब की कृषि व्यवस्था, किसानों की चुनौतियों, फसल विविधीकरण और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नितिन नवीन ने कहा कि डॉ. जौहल देश के अग्रणी कृषि अर्थशास्त्रियों में से एक हैं और उन्होंने कृषि नीति निर्माण में अहम योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि Punjab Agricultural University के पूर्व वाइस चांसलर और Commission for Agricultural Costs and Prices के पूर्व चेयरमैन के रूप में डॉ. जौहल ने देश में कृषि सुधारों और फसल विविधीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बैठक के दौरान पंजाब में पारंपरिक खेती पर बढ़ते दबाव, किसानों की आर्थिक चुनौतियों और कृषि को अधिक टिकाऊ व लाभकारी बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ। नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था में कृषि की केंद्रीय भूमिका है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए दूरदर्शी नीति की आवश्यकता है।
इस अवसर पर Kewal Singh Dhillon और Anil Sareen भी मौजूद रहे।