प्रधान संदीप सोनी की अगुवाई में नेत्र जांच एवं आप्रेशन कैंप आयोजित

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : सहयोग वूमैन इम्पावरमैंट सोसायटी बजवाड़ा की तरफ से प्रधान संदीप सोनी की अगुवाई में लायसं आई अस्पताल आदमपुर के सहयोग से नेत्र जांच एवं आप्रेशन कैंप का आयोजन अग्रवाल भवन में किया गया। इस मौके पर अस्पताल से आई माहिर डाक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की और जिनके आप्रेशन बताए गए उनके मुफ्त आप्रेशन हेतु आदमपुर ले जाया गया तथा अन्यों को दवाएं दी गईं और इस मौके पर टैस्ट भी किए गए।

इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने बताया कि सहयोग सोसायटी जहां वूमैन इम्पावरमैंट के लिए काम करती है वहीं प्रधान संदीप सोनी के नेतृत्व में समाज सेवा के अलग-अलग प्रकल्प भी समय-समय पर चलाए जाते हैं ताकि समाज के हर वर्ग को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने लायसं आई अस्पताल आदमपुर से पहुंची डाक्टरों की टीम के साथ-साथ कैंप में आए मेहमानों और मरीजों का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट मरवाहा ने बताया कि जिन मरीजों के आप्रेशन होने हैं उन्हें बस के माध्यम से आदमपुर ले जाया गया तथा सभी के आप्रेशन मुफ्त करवाए गए। उन्होंने कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए श्री सोनी के सेवाभाव को नमन करते हुए सहयोगियों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर डीईओ हरजिंदर कौर, पूर्व प्रधान अजय मोहन बब्बी, नरवीर सिंह नंदी, मोहन लाल पहलवान, एडवोकेट रोहित जोशी, एडवोकेट एकता ठाकुर, प्रिं. राम मूर्ति शर्मा, कुन्दर सिंह, भूपिंदर सिंह व लवलेश मिडा के अलावा अन्य गणमान्यों ने कैंप में पहुंचकर सहयोग के प्रयास की सराहना की।