लुधियाना 23 मार्च। शनिवार 23 मार्च को अगर नगर फिरोजपुर रोड स्थित तूर रेस्तरां के बाहर होले मोहल्ले के चलते स्वर्गीय जत्थेदार गुरिंदरपाल सिंह पप्पू की याद में चाय पकौड़े, दाल सब्जी रुमाली रोटी और करी छोले का लंगर लगाया गया। स्वर्गीय पप्पू की और से हर साल होले मोहल्ले पर लगाए जाने वाले लंगर की प्रथा लगातार जारी है। के भक्तों के लिए अपनी टीम के साथ यहां लंगर लगाते थे।
इस मौक़े पर एडवोकेट गगनप्रीत सिंह और पूरी टीम ने गुरु के लंगर की अनवरत सेवा की। इस मौके पर हरप्रीत सिंह डंग, बलविंदर सिंह भुल्लर, सरबजीत सिंह चप्पा, जिला प्रमुख आकाशदीप सिंह भठल, कोर कमेटी मेंबर नूरजोत सिंह माकड़, नरिंदर पाल सिंह माकड़, कुलविंदर किंदा, पंकज काका, अवतार सिंह राजगुरु नगर, मनमोहन सिंह मोहनी, राजेश गुप्ता, परमजीत सिंह लवली, सुरजीत सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह, बलजिंदर सिंह मठाडू, हरजिंदर सिंह जे ब्लॉक, नगिंदर सिंह मौजूद थे।
