watch-tv

ट्राइडेंट दीपावली मेले को लेकर शहरियों में उत्साह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की परफार्मेंस सोमवार को

बलविंदर आजाद

बरनाला 27 अक्टूबर। ट्राइडेंट समूह के संस्थापक व पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने फिर सराहनीय कार्य किया है। ट्राइडेंट समूह उद्योग के सामने बने अरुण मेमोरियल में लगे दीपावली मेले को लेकर शहरियों में भारी उत्साह है। 28 अक्टूबर की शाम 7 बजे प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज की परफार्मेंस होगी।

इस मेले में ट्राइडेंट कर्मियों की फेमली और आम लोगों को खुला निमंत्रण दिया गया है। मेले के दूसरे दिन लोगों ने विभिन्न खाद्य स्टालों पर खाने का आनंद लिया। वहीं विभिन्न उत्पादों की खरीददारी भी की। ट्राइडेंट समूह के उत्पाद जैसे टॉवल, बेडशीट, बाथरोब, कंबल आदि स्टालों पर भीड़ देखने को मिली।

मेले में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मनोरंजन की प्रस्तुति दी गई। ट्रेडिशनल फैशन शो और वेस्टर्न डांस ट्रूप चंडीगढ़ ने नृत्य, कोरियोग्राफी व नाटकों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। मंच पर एंकरिंग सुप्रीत सिद्धू ने की। ट्राइडेंट अधिकारियों मिनी गुप्ता, स्विता कलवाणिया, एडमिन हेड रमन चौधरी, साहिल गुलाटी, रोहन भार्गव, मनोज सिंह, अनिल गुप्ता, अभि चड्ढा, मनजिंदर आदि, जगराज सिंह पंडोरी इस दौरान मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि यह मेला 28 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जारी रहेगा। मेले में बच्चों के झूले, स्टेज सांस्कृतिक कार्यक्रम, गिद्धा भांगड़ा, गीत संगीत के अलावा विभिन्न स्टालें लगे हैं। बच्चों के लिए झूलों में राइड का मुफ्त प्रबंध है। यह मेला साल 2000 से लगातार लग रहा है।

———-

Leave a Comment