watch-tv

विस चुनाव तैयारी : करनाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बोले, जनता के सुझावों से बनेगा संकल्पपत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

तंज कसते किया दावा, कांग्रेस तो गुटबाजी से ही परेशान, भाजपा पूरी तरह है एकजुट

करनाल 29 जुलाई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने बूथ-स्तर तक मीटिंगों का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी क्रम में यहां पहुंचे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। जबकि भाजपा तो एक परिवार की तरह कार्य करती है।
भाजपा अध्यक्ष ने ऐलानिया लहजे में कहा कि जनता के सुझावों से एक संकल्प तैयार किया जाएगा। जहां की जनता जो कार्य चाहती है, सरकार उसी प्रकार से कार्य करेगी। बड़ौली यहां भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जो आम बजट पेश किया है, वह देश को विकसित बनाने के संकल्प का हिस्सा है। लोगों को सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। महिलाओं, युवाओं, गरीबों, किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने दावा किया कि कई नई योजनाओं का समावेश बजट में किया गया है। इस बजट की तुलना जब कांग्रेस के कार्यकाल से करेंगे, तो सही जानकारी होगी कि उससे तीन गुना बजट बढ़ाया गया है। देश के हर जिलों को नेशनल हाईवे से जोड़ने का कार्य हो या फिर युवाओं को रोजगार देने के लिए बहुत कार्य किया गया। चार करोड़ एक लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने की योजना है। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना है। ये बजट प्रशंसनीय है।
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसते कहा कि उनकी यात्रा में कांग्रेसी एक दूसरे को पीछे करने में लगे है। कांग्रेसी सोच और कल्चर जो है, उसका सभी को पता लगेगा। कांग्रेस की सोच हमेशा से ही देश को तोड़ने की रही है। जब भी कोई अच्छी बात होती है, तो उसमें बुराई ढ़ूढ़ने लगते हैं। विस चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता जनता के बीच में रहकर जनता के सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार करेंगे। संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ता चुनाव को लेकर देश की मजबूती के लिए काम करेंगे।
साथ ही बताया कि लगातार बूथ की बैठकें चल रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाएंगे। कुछ बूथ बढ़ेंगे। सभी वार्डो और गांवों में कार्यकर्ता जाकर एक अभियान के रूप में जाएंगे। जानेंगे कि जनता किस प्रकार के कार्य चाहती है। भाजपा की हरियाणा सरकार उस गांव व वार्ड में उसी प्रकार के कार्य करेगी। टिकट वितरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो गुटबाजी है, भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है, भाजपा एक परिवार की तरह काम करती है।
———-

Leave a Comment