चंडीगढ़ से नई फ्लाइट्स शुरू की गई, मुंबई, बंगलुरू और धर्मशाला के लिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

उड़ानों का शेड्यूल और किराया भी हो गया तय

चंडीगढ़ 28 मार्च। हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से तीन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू की जा रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शेड्यूल जारी किया है। यह 30 मार्च से 25 अक्तूबर तक रहेगा। इस दौरान तीन घरेलू फ्लाइट बढ़ी हैं।
हालांकि अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक नई समय सारिणी के मुताबिक से पहली फ्लाइट सुबह 5:45 बजे और अंतिम फ्लाइट रात 11:45 बजे उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा के मुताबिक मुंबई, बंगलुरू और धर्मशाला के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू की गई है। अबू धाबी व दुबई की फ्लाइट के समय का बदला गया है। इस दौरान 4 फ्लाइट रात में एप्रेन एरिया में पार्क की जाएंगी। नई समय-सारिणी में 58 फ्लाइट का अवागमन होगा।
तीनों फ्लाइट्स की टाइमिंग
चंडीगढ़ से मुंबई : 31 मार्च को इंडिगो एयरलाइंस मुंबई के लिए सेवा शुरू कर रही है। चंडीगढ़ से रात 10.45 बजे टेक ऑफ करेगी। रात 1.10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। यात्रियों को 9779 रुपये टिकट शुल्क रखा गया है।

चंडीगढ़ से बेंगलुरुः बेंगलुरु इंडिगो की फ्लाइट रात 9 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी। रात 12 बजे बेंगलुरु पहंचेगी। वापसी अगले दिन सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ में लैंड करेगी। यात्रियों को 10718 रुपये किराया देना होगा।
चंडीगढ़ से धर्मशालाः चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू हो रही है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 2.50 बजे उड़ान भरेगी। धर्मशाला दोपहर 3.15 बजे लैंड करेगी। वापसी में 3.45 बजे धर्मशाला से फ्लाइट टेक ऑफ करेगी। चंडीगढ़ धर्मशाला फ्लाइट का किराया 3583 रुपये निर्धारित किया गया है।
दोनों अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का समय बदला
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अबू धाबी व दुबई की फ्लाइट के समय में बदलाव किया है। 30 मार्च से फाइट संख्या 6ई1417/18 चंडीगढ़ से अबू धाबी के लिए दोपहर 3.20 बजे टेक ऑफ करेगी। वहीं अबू धाबी से दोपहर 2.20 बजे लैंड करेगी। फ्लाइट संख्या 6ई1482/81 दुबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 3.15 बजे लैंड करेगी और चंडीगढ़ से दुबई के लिए शाम 4.35 बजे उड़ान भरेगी।
————

फरीदकोट में बाल विवाह सफलतापूर्वक रोका गया; 16 वर्षीय लड़की को बचाया गया: डॉ. बलजीत कौर मंत्री ने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति की त्वरित कार्रवाई से नाबालिगों की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य सुनिश्चित हुआ

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी पंजाब पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, मॉल आदि पर फ्लैग मार्च और तलाशी अभियान चलाया। पंजाब पुलिस राज्य में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 165वें दिन 2.4 किलोग्राम हेरोइन के साथ 73 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 61 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

मुख्य मंत्री ने प्रदेश में 125 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 500 आधुनिक पंचायत घरों और आम सेवा केंद्रों का शिलान्यास किया पंचायत घर और सेवा केंद्र ग्रामीणों के लिए सुविधाओं के नए युग की शुरुआत करेंगे सत्ता की लालसा में कांग्रेस और अकाली आपसी फूट का शिकार पंजाब के हर क्षेत्र में दिखाई दे रही है बदलाव की तस्वीर