सीआईए कलायत ने अवैध असला रखने वाले आरोपी को दबोचा, हथियार जब्त

कलायत (रवि जैस्ट) : एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला रखने वालों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए कलायत पुलिस द्वारा एक आरोपी को 315 बोर देसी कट्टा व 5 कारतूस सहित काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई राजीव सिंह की टीम शाम के समय गस्त दौरान किसान चौंक कलायत के पास मौजूद थी। जहां पर पुलिस पार्टी को खुफिया सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव खरौदी निवासी अशोक उर्फ शौकी गांव खरक पाडवा से सजूमा को जाने वाली सड़क के टी- प्वाइंट पर किसी वारदात को अंजाम देने के इंतजार में खड़ा है तथा उसके पास अवैध असला है।

अगर वहां पर तुरंत रेड की जाए तो अशोक को अवैध असला सहित काबू किया जा सकता है। जो सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस पार्टी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश देकर अशोक उर्फ शौकी उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में जेब से एक 315 बोर देसी कट्टा तथा 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके सीआईए कलायत के एएसआई राजीव सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।