अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 8 मामलों में 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

कलायत (रवि जैस्ट) : एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला कैथल पुलिस अवैध शराब का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए अलग अलग 8 मामलों में 8 आरोपियों को काबू करके 109 बोतल देसी व 31 बोतल हथकड़ी शराब बरामद कर ली गई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस के एसआई बलवान सिंह की टीम द्वारा न्यू बैंक कॉलोनी कैथल में सड़क पर कट्टा में शराब बेच रहे वाल्मिकी बस्ती कैथल निवासी शुभम को काबू कर लिया गया।

आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 50 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में चौकी पुंडरी पुलिस के एएसआई जयपाल सिंह की टीम द्वारा बरसाना पुंडरी रोड़ पर नाकाबंदी करके पैदल आए संदिग्ध पुंडरी निवासी चीमन को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कैनी से 5.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के पीएसआई सुनील कुमार की टीम द्वारा गांव सेरधा निवासी धूफा के मकान पर दबिश देकर आरोपी धूफा को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे लोहे के बॉक्स से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

चौथे मामले में चौकी भागल पुलिस के एएसआई जसपाल की टीम द्वारा भागल से ककराला रोड़ पर दबिश देकर आरोपी भागल निवासी भजन लाल को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पांचवे मामले में एंटी नारकोटिक सैल के एचसी दिनेश कुमार की टीम द्वारा सदरहेड़ी बस अड्डा के पास स्थित एक दुकान खोखा पर दबिश देकर आरोपी गांव सदरहेड़ी निवासी कर्मजीत को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी की दुकान में प्लास्टिक कट्टे से 16 बोतल देसी शराब बरामद हुई। छटे मामले में थाना चीका के एचसी सुशील सिंह की टीम द्वारा नई अनाज मंडी चीका में गेट के पास दबिश देकर आरोपी चीका निवासी राममेहर सिंह को काबू कर लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में 2 गत्ता पेटियों से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। सातवें मामले में चौंकी क्योड़क पुलिस के एएससआई बलजीत सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव दयोहर से खुराना रोड़ पर नाकाबंदी करके पैदल आए संदिग्ध गांव दयोहरा निवासी बिंदर को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कैनी से 6 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। अन्य मामले में अपराध शाखा कलायत के एएसआई सुभाष की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाइवे जम्मू कटरा से दिल्ली रोड़ गांव सजूमा पुल के नीचे दबिश देकर गांव सजूमा निवासी महेंद्र सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कैनी से 20 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।