watch-tv

जालंधर देहात जिले में पांच पुलिस अफसर-मुलाजिम सस्पेंड, इन्होंने शिकायतों के निपटारे में ढील बरतीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

विभागीय जांच शुरू, एसएसपी खख ने कहा-दुखद, हमारी पुलिस लोगों की उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी

जालंधर 19 सितंबर। मामलों की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में जालंधर देहात पुलिस ने अपने पांच अफसरों-मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

सस्पेंड हुए पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों की शिकायतों को लेकर लापरवाही बरती। जिसके बाद लोगों में गुस्सा था, लिहाजा इनके खिलाफ एक्शन लिया गया। सस्पेंड होने वाले पुलिस कर्मियों में एएसआई अवतार सिंह, कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह और एएसआई/एलआर जसविंदर सिंह शामिल हैं। जालंधर देहात के एसएसपी हरप्रीत सिंह खख ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक शिकायत मिलने पर यह सख्त एक्शन लिया गया।

उनके मुताबिक सस्पेंड किए पांच अधिकारियों में तीन थानेदार हैं, जबकि दो निचले स्तर के अधिकारी है। सिपाही व हलवदार पद पर हैं। जो काफी समय से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे थे। सस्पेंड किए गए लावलपुर चौकी इंचार्ज को लोग बार-बार नशों से जुड़ी शिकायतें दे रहे थे। उनकी तरफ से शिकायतों पर लापरवाही बरती जा रही थी। कासो ऑपरेशन में पकड़े आरोपी पर भी उचित कार्रवाई नहीं की गई। जिससे लोगों में गुस्सा था।

इसी तरह भोगपुर थाने में एएसआई थे। उन्होंने अपनी ड्यूटी को सही तरीके से नहीं किया। नाके पर गलत व्यवहार किया। साथ ही दूसरी पार्टी पर राजीनामे का प्रेशर डाला। इस दौरान एक और फौजदारी केस हुआ। जबकि लोहिया थाने में अवतार सिंह नाम के थानेदार ने 307 केस में जांच ढील बरती। जिससे लोगों को इंसाफ मिलने में देरी हुई।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस को सख्त हिदायत है कि लोगों को शिकायतों को सुने। जो भी अफसर नियम तोड़ेगा, उस पर कार्रवाई होगी। बडे़ दुख से कहना पड़ रहा है कि हमारी पुलिस लोगों की भावनाओं पर पूरी नहीं उतरती है। उन्होंने सभी मुलाजिमों को हिदायत दी कि अपनी डयूटी को अच्छे तरीके से निभाएं।

————

Leave a Comment