दिल्ली के करोड़ों के दवा खरीद घोटाले में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली में दवा खरीद से जुड़े कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर सरकारी खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी के आरोप हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि दवा खरीद में नियमों को दरकिनार कर चयनित कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया और प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं और फाइलों में हेरफेर की आशंका भी सामने आई है।

मामले में जांच एजेंसियां अब संबंधित टेंडर प्रक्रिया, भुगतान रिकॉर्ड और अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे की पूछताछ में और नाम भी सामने आ सकते हैं।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।