watch-tv

दो गैंगों के बीच हुई गैंगवार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिछले एक महीने से चल रहा था फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/यूटर्न/30 मार्च। 20 फरवरी को सुभानी बिल्डिंग रोड पर नवां मोहल्ला शुभम मोटा और अंकुर गैंग में गोलियां चली थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और सबसे पहले गोली चलाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोतवाली इलाके से ही पुलिस ने रेड करके पकड़ा है। पिछले 1 महीने से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी का नाम निहाल शर्मा है। गैंगवार से करीब 15 दिन पहले ही वह शुभम मोटा गैंग में शामिल हुआ था। अब तक इस केस में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्यारोपी लुधियाना के सुभानी बिल्डिंग इलाके के रहने वाला है। गौर हो कि 20 फरवरी को सुभानी बिल्डिंग रोड पर शुभम मोटा और अंकुर गैंग में गोलियां चली थीं, उस समय निहाल वहीं मौजूद था। विवाद बढ़ा तो सबसे पहले गोली उसी ने चलाई। निहाल ने अवैध हथियार से फायर किए। सोशल मीडिया पर लगातार निहाल एक्टिव चल रहा था। पुलिस अब निहाल को रिमांड पर लेकर अवैध हथियार रिकवर करवाएगी। सूत्रों के अनुसार, दोनों गैंग के बीच यह गैंगवार जुआ के लाखों रुपए के लेनदेन को लेकर हुई है। इस गैंगवार की वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें बदमाश एक दूसरे पर गोलीबारी करते दिखे थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तक बदमाशों ने तोड़ दिए थे। अंकुर गैंग के सदस्यों को पुलिस ने सहारनपुर से एक गैरेज से पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है।

Leave a Comment