नगर निगम ने कॉलोनी की दीवार गिराई, लोगों ने विधायक व कॉलोनाइजर पर लगाए धक्केशाही के आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 27 मार्च। नगर निगम की और से राहो रोड स्थित जैन कॉलोनी की दीवार को गिरा दिया गया। हालांकि मौके पर नगर निगम का विरोध करने के लिए इलाका निवासी भी इकट्‌ठा हुआ। जिनकी और से इस कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हालांकि इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के कहने पर यह कार्रवाई की गई है। लोगों का आरोप था कि कॉलोनी के साथ एक कॉलोनाइजर की जमीन लगती है। उक्त जमीन का रेट काफी कम है। रेट बढ़ाने के लिए जैन कॉलोनी की दीवार गिराई गई है। लोगों का आरोप है कि विधायक और कॉलोनाइजर रणदीप को इसमें काफी मुनाफा होना है। जिसके चलते यह धक्केशाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार जैन कॉलोनी की एक तरफ खाली जमीन है। उसी साइड़ लोगों द्वारा दीवार करवा रखी है। लोगों का कहना है कि आए दिन इलाके में वारदातें होती थी। जिसके चलते यह दीवार करवाई गई थी। लेकिन अब निगम द्वारा राजनेताओं के इशारे पर इललीगल बताते हुए गिरा दिया गया है।

आप सरकार सिर्फ कर रहा धक्का

लोगों का आरोप है कि आप सरकार द्वारा सिर्फ आम जनता के साथ धक्का ही किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर रणदीप की जमीन का रेट 7 हजार रुपए गज है। लेकिन अब इस दीवार गिराने से उसी जमीन का रेट 25 हजार रुपए गज हो जाएगा। जिसके चलते कॉलोनाइजर को सीधे तौर पर 100 करोड़ से अधिक का फायदा होगा। इसी के चलते यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*