‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी और धमाल से भरपूर नजर आई फिल्म

एंटरटेनमेंट/पंजाब (Narendra Singh Danu) : पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा’ की चौथी किस्त ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन स्मीप कांग ने किया है, जबकि निर्माण गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल ने किया है।

फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी है।

ट्रेलर की शुरुआत भावुक अंदाज में होती है, जिसमें दिवंगत कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दी गई है। इसके बाद कहानी अपने पारंपरिक कॉमेडी अंदाज में आगे बढ़ती है।

ट्रेलर में गुरप्रीत गुग्गी, गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लन एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आते हैं। कहानी एक झूठ से शुरू होती है, जो प्यार पाने के प्रयास में कहा जाता है और आगे चलकर कई गलतफहमियों और हास्यपूर्ण परिस्थितियों को जन्म देता है।

कॉमेडी, कन्फ्यूजन और हल्के-फुल्के मनोरंजन से भरपूर ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में फ्रेंचाइजी की पुरानी कॉमेडी शैली को बरकरार रखते हुए नए हास्य तत्व भी जोड़े गए हैं।

‘कैरी ऑन जट्टा 4’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म भी पिछली किस्तों की तरह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।