watch-tv

दाईं किडनी में स्टोन होने के बावजूद कर डाली बाईं की सर्जरी, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 17 अप्रैल। गिल रोड पर एक डॉक्टर की और से लापरवाही बरतते हुए एक मरीज की दाईं किडनी में स्टोन होने के बावजूद बाईं किडनी की सर्जरी कर दी। जिसके बाद उससे ढ़ाई लाख रुपए भी ले लिए। मरीज ने पुलिस को यह भी बताया है कि सर्जरी के बाद उसे कुछ गंभीर परेशानियां हुईं, जिसकी वजह से वह 2 वर्षों से बिस्तर पर ही है। इसकी शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित डॉक्टरों के पैनल ने मामले की जांच के बाद FIR दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता विनीत खन्ना (52) ने बताया कि उनका होजरी का कारोबार था। 2 साल पहले हुई सर्जरी के बाद उन्हें परेशानी हो गई, जिसकी वजह से उन्हें कारोबार बंद करना पड़ा। उनके मुताबिक, उनकी दाईं किडनी में स्टोन था। वह 8 अप्रैल 2022 को खुद गाड़ी चलाकर प्रोलाइफ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। उसी दिन उनकी सर्जरी भी हुई।

अलग अलग बिल बना लिए पैसे
विनीत खन्ना के बहनोई सुभाष दुआ ने बताया कि विनीत को सर्जरी के दौरान कुछ दिक्कतें हुईं, जिसके बाद उन्हें हीरो DMC हार्ट इंस्टीट्यूट ले गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉ. जॉली उन्हें वापस अपने अस्पताल ले गए, जहां विनीत 15 दिनों तक भर्ती रहे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि डॉ. जॉली ने इलाज के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए, सर्जरी के लिए 55 हजार रुपए और फिर उनके मेडिकल इंश्योरेंस से 1 लाख रुपए लिए हैं।
गलत एफआईआर की गई दर्ज
हालांकि, डॉ. जॉली ने अपने पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है। उन्होंने सही इलाज किया और मरीज स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित डॉक्टरों के बोर्ड के समक्ष उन्होंने सभी सबूत पेश किए हैं। पुलिस ने गलत FIR दर्ज की है। वह इस संबंधी केस करेंगे।

Leave a Comment