भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की हरियाणा बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कौंसिल की मीटिंग 21 जून को पी सी जोशी भवन, एम सी कालौनी करनाल में होगी। मीटिंग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( एटक ) की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की विस्तार से जानकारी देंगी।

सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन सैनी एडवोकेट ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। कामरेड सैनी ने बताया कि सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप हरियाणा में पार्टी गतिविधियों पर रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि मीटिंग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा 6 से 15 अगस्त तक देशव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम और 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की सफलता के लिए रणनीति तय की जायेगी। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सीपीआई के उद्देश्य, संघर्ष, बलिदान एवं उपलब्धियों की जानकारी जनता से साझा करेंगे और दिल्ली रैली में शामिल होने की अपील करेंगे।
उन्होंने बताया कि सीपीआई की हरियाणा राज्य कौंसिल के सदस्य इस मीटिंग में शामिल होंगे और देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य में आंदोलन की रुपरेखा तैयार करेंगे।