ब्रह्मसरोवर में आज गूंजेंगे सुर, विश्व संगीत दिवस पर विशेष कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : सांस्कृतिक अधिकारी डा. दीपिका ने कहा कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की तरफ से विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को सायं 6 बजे ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे।

उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के आदेशानुसार विश्व संगीत दिवस पर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन सायं 6 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा करेंगे। इस कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी मौजूद रहेंगे।

इस सांगीतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सुभाष घोष अपनी बांसुरी की धुन से ब्रह्मसरोवर की फिजा बदलने का काम करेंगे। इसके अलावा कई जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।