लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर किसानों से डीसी ने मीटिंग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

किसान यूनियन प्रधान दिलबाग बोले, बैठक रही बेनतीजा, टोल प्लाजा केस में हो सीबीआई जांच

लुधियाना 20 जुलाई। एक बार फिर जिला प्रशासन के साथ पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा के मामले में किसानों ने बैठक की। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की अगुवाई में करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई।
मीटिंग के बाद भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने इस चर्चा को बेनतीजा करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में भी जिला प्रशासन को लाडोवाल टोल प्लाजा की बड़ी खामियों के बारे में बताया गया था। डीसी साहनी ने एनएचएआई को पत्र भी भेजा था। इसके बावजूद अभी तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। एनएचएआई सोच रही है कि वह बंद टोल प्लाजा के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार से कर लेगी। जबकि इस टोल प्लाजा की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इसमें कई घोटाले सामने आएंगे।
किसान यूनियन के प्रधान ने कहा कि आज की बैठक में भी बढ़ी हुई टोल दरों पर कोई चर्चा नहीं हुई। हाईकोर्ट की अगली तारीख 23 जुलाई को है। उसके बाद पता चलेगा कि कोर्ट का क्या फैसला होगा। साथ ही कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। करनाल, शंभू बॉर्डर और लाडोवाल टोल प्लाजा की एक साल की कमाई 900 करोड़ से ज्यादा है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कई बार यह बयान दे चुके हैं कि उन्होंने देश में बहुत सारी सड़कें बनाई हैं। हालांकि उन्हें पता होना चाहिए कि ये सड़कें जनता से वसूले टैक्सों से ही बनी हैं। गडकरी को जवाब देना चाहिए कि सरकार जनता पर कितना पैसा खर्च कर रही है।
———–

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 199वें दिन पंजाब पुलिस ने 359 जगहों पर छापेमारी की; 86 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 56 एफआईआर दर्ज, 21 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 56 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड पंजाब में 1000 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश करेगी इस निवेश से राज्य में 2000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिनमें 300 से अधिक इंजीनियरों के लिए पद शामिल होंगे।