बैंकॉक में भारत का परचम, होशियारपुर के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिला होशियारपुर के लिए गर्व की बात है कि गांव खनौरा के निवासी जसवंत सिंह पुत्र परमजीत सिंह (सरपंच) ने 13 जून 2026 को थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित WRPF वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत, पंजाब और अपने जिले का नाम रोशन किया है।

इसी प्रतियोगिता में गांव मेहतियाना के राज कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डेडलिफ्ट में एक स्वर्ण पदक तथा बेंच प्रेस में दो रजत पदक हासिल किए।

दोनों खिलाड़ियों की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।