दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला का कर डाला मर्डर, तेजधार हथियारों से किए वार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 23 अगस्त। अमृतसर के पॉश एरिया जुझार सिंह एवेन्यू की कोठी नंबर 49 में दिनदिहाड़े घर में घुसकर हथियारबंदों द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के समय महिला घर पर अकेली थी। जब सुबह कामवाली घर पर आई तो उसने मालकिन को खून से लथपथ देखा। जिसके बाद उसने परिवार वालों को फोन किया। जिसने अन्य लोगों को फोन किया और मौके पर पहुंचे उसकी बहन और बहनोई उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान शैली अरोड़ा के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 30 साल थी। मामले की सूचना मिलने पर एसीपी सरवनजीत सिंह, थाना छावनी प्रभारी अमनजोत कौर और सीआईए स्टाफ प्रभारी अमनदीप सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये घटना क्यों घटी। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे भी जांच रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना के समय शैली घर में अकेली थी। उसके सास-ससुर शहर से बाहर थे। जबकि उसका पति ड्यूटी पर था। उनकी एक बेटी है, जो स्कूल गई हुई थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक कमरे में एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हालाकि परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना