लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, विपक्ष पर जमकर बोला हमला।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में आज चुनावी शंखनाद कर दिया है। रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”खुशी है कि मेरे छोटे भाई चिराग ने मेरे दोस्त दिवंगत राम विलास पासवान की जगह ली है।” जमुई लोकसभा सीट इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की झोली में गई है। लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। पार्टी ने इस बार उनके बहनोई अरुण भारती को जमुई से चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि चिराग अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान के गढ़ हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही पीएम मोदा ने कहा- बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाती रही है लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के लोगों की 5-6 पीढ़ियों के साथ न्याय नहीं हुआ।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी बोले- कांग्रेस और राजद ने अपनी सरकार के दौरान दुनिया में देश का नाम खराब किया है। बीजेपी और एनडीए का एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत का निर्माण, समृद्ध बिहार का निर्माण। आपको याद है 10 साल पहले की बात है।” दुनिया में भारत के बारे में क्या राय थी? कांग्रेस के शासनकाल में भारत को एक कमजोर और गरीब देश माना जाता था। लेकिन आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है, अब दुनिया हमें देख रही है कि भारत की साख और स्थिति कैसी है। सिर्फ 10 साल में इतना बड़ा हो गया भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है ”

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा मानव के साथ-साथ पशुधन की भी सेवा कर रही है। हमने पशुधन की रक्षा करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने बिहार में लगभग 2 करोड़ जानवरों को कई बीमारियों से बचाने के लिए मुफ्त में टीकाकरण करने का कार्यक्रम शुरू किया है।

 

 

‘ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध’: जनता से प्राप्त जानकारी के आधार पर 1 मार्च से अब तक नशा विरोधी हेल्पलाइन ‘सेफ पंजाब’ पर 5562 एफआईआर दर्ज 1 मार्च, 2025 से 26,995 ड्रग तस्कर गिरफ्तार; 1096 किलोग्राम हेरोइन, 380 किलोग्राम अफीम, 12.43 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने लोगों को बिना किसी डर के ‘सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन’ 97791-00200 पर नशा तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए आमंत्रित किया मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत, 1 मार्च से पुलिस टीमों द्वारा 1153 संपर्क बैठकें आयोजित की गई हैं और छात्रों के साथ भी 4293 बैठकें आयोजित की गई हैं।