फ्रीडम फाउंडेशन ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने बलटाना पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोजी सैनी के नेतृत्व में राजवीर कौर और दविंदर कौर ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। रोजी सैनी ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी परिवार से दूर रहकर सुरक्षा में जुटे रहते हैं। पहल का उद्देश्य उनके प्रति सम्मान और आभार जताना है।

जीरकपुर : फ्रीडम फाउंडेशन ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने बलटाना पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। ट्रस्ट की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोजी सैनी के नेतृत्व में राजवीर कौर और दविंदर कौर ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

रोजी सैनी ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवारों से दूर रहकर लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। पुलिसकर्मियों को राखी बांधना उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का प्रयास है।

राजवीर कौर और दविंदर कौर ने पुलिसकर्मियों की सेवाओं की सराहना की। वहीं, पुलिसकर्मियों ने ट्रस्ट की पहल पर आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास तथा भाईचारे को मजबूत करते हैं।