watch-tv

फ्लाईओवर पर सूटकेस में मिला व्यक्ति का सिर व दोनों बाजू, रेलवे लाइन पर टांगें बरामद, हत्या कर किए टुकड़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/11 अप्रैल। शेरपुर चौक के नजदीक रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की दो टांगे बरामद हुई है। जबकि एक सूटकेस में उसका कटा हुआ सिर, दोनों बाजू और शरीर के अन्य पॉट्स मिले हैं। मामले की सूचना मिलने पर एसीपी राज कुमार, थाना जीआरपी, आरपीएफ, थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके परिवार वालों की तलाश कर रही है। हालांकि लाश मिलने के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पेट्रोलिंग करते हुए मुलाजिम ने देखी कटी हुई टांगें
जानकारी के अनुसार रेलवे मुलाजिम वीरवार सुबह शेरपुर चौक के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में रेलवे ट्रैक नजदीक एक व्यक्ति की कटी हुई टांगें मिली थीं। उसने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। रेलवे पुलिस ने जिला पुलिस को भी वारदात की जानकारी दी। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को कटी हुई टांगों के बाद पुल के ऊपर एक सूटकेस भी मिला। उस सूटकेस में व्यक्ति का कटा हुा सिर व शरीर के अन्य टुकड़े थे।

लुधियाना में लगातार बढ़ता जा रहा घिनौनी वारदातें
लुधियाना में लगातार क्राइम ग्राफ तो बढ़ता जा ही रहा है, वहीं इसी के साथ साथ ऐसी घिनौनी वारदातें भी बढ़ती जा रही है। लेकिन पुलिस इस पर रोक नहीं लगा पा रही। पुलिस का डर लोगों में कम होने के चलते ही ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे पहले चार साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग द्वारा रेप किया गया था। जिसके बाद अब यह नया मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस को इस पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इससे शहरवासियों में भी डर पैदा हो रहा है। वहीं एसीपी इन्वेस्टिगेशन-1 राजकुमार ने कहा कि सूटकेस में व्यक्ति की लाश के टुकड़े मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Comment