लुधियाना : सांसद वड़िंग ने सिविल अस्पताल का दौरा करके मरीजों और स्टाफ से जानी दिक्कतें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कांग्रेस प्रदेश प्रधान वड़िंग बोले, आप सरकार के राज में बिगड़ी सिविल अस्पताल की ‘सेहत’

लुधियाना 19 जुलाई। स्थानीय सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को महानगर के सिविल अस्पताल का अघोषित दौरा किया। ताकि अस्पताल में बनी समस्याओं का जायजा लिया जा सके।

इस दौरान अस्पताल के अस्थायी मुलाजिमों को पक्का ना करने, डॉक्टर और स्टाफ की कमी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी वर्करों से भी एमपी राजा वड़िंग मिले। उनकी समस्याएं हल कराने का भरोसा दिला उनकी पांच दिन से चल रही भूख हड़ताल खत्म कराई। एमपी ने अस्पताल के खराब प्रबंधन की शिकायतों को लेकर एसएमओ से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कई रोगियों के साथ बातचीत की।

बाद में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने सूबे की मान सरकार पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसा कि दिल्ली का स्वास्थ्य सेवा मॉडल दिखा सत्ता में आई आप सरकारी अस्पतालों की सेहत ही बिगड़ गई।

———–

विदेशी गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 25.9 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ हेयरड्रेसर गिरफ्तार — आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी जट्ट पर 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं, पंजाब पुलिस उसके प्रत्यर्पण के लिए सक्रियता से प्रयास कर रही है: डीजीपी गौरव यादव — गिरफ्तार आरोपी साजन पिछले दो महीने से ड्रोन से गिराई गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहा था: एसपी एएनटीएफ गुरप्रीत सिंह