पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड पानीपत परिसर में स्थित आफिसर कलब में हरियाणा एटक की राज्य कमेटी की विस्तृत मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष पहल सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन ए आई टी यू सी की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की भाजपा की सरकार मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों,युवाओं, छात्रों, महिलाओं,अल्पसंख्यकों के खिलाफ नीतियां अपना रही हैं। कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा थोपे जा रहे चार लेबर कोडस के खिलाफ और कृषि उपज के लाभदायक एम एस पी को लेकर 29 जुलाई को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाली राष्ट्रीय कन्वेंशन में राज्य से भारी संख्या में मजदूरों,किसानों को भारी संख्या में शामिल किया जाने का आह्वान किया.
भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन के पूर्व महासचिव एवं एटक जनरल कौंसिल के सदस्य कामरेड मोहनलाल वर्मा, एटक के प्रदेश उप महासचिव हरभजन सिंह संधु,राज्य सचिव जयवीर घनघस उपाध्यक्ष रणबीर शर्मा, दरियाव सिंह कश्यप, सतपाल नैन ,अजय कुमार, अजय कुमार, निशान सिंह, एडवोकेट पवन सैनी, जिले सिंह पाल, जितेश कुमार ,वरयाम सिंह, सतपाल सरोवा, जिले सिंह पाल आदि ने भी संबोधित किया । बैठक में बी बी एम बी सहित सार्वजनिक क्षेत्र के नीजिकरण के खिलाफ भी संघर्ष चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।