watch-tv

21 लाख की ठगी मामले में 10 साल से भगोड़ी महिला गिरफ्तार, 2014 में पति संग मिलकर की थी वारदात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जगराओं/11 अप्रैल। जगराओं मे थाना हठूर की पुलिस ने अदालत द्वारा भगोड़ा दी गई महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला का मेडिकल करवा अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी महिला की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई। इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना हठूर के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला व बलवीर सिंह व जगरूप सिंह पर 2014 में ठगी का मामला थाना हठूर में दर्ज हुआ था। आरोपी महिला ने अपने पति व अन्य व्यक्ति संग मिलकर विदेश भेजने के नाम पर गांव चकर के रहने वाले पीड़ित रणजीत सिंह के साथ 21 लाख ठगी की थी। इस मामले में आरोपी महिला काफी समय से अदालत से फरार चल रही थी। जिसको लेकर अदालत ने 28-10-2018 को महिला आरोपी को भगोड़ा करार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ने के लिये कई बार छापेमारी की थी। लेकिन आरोपी महिला पुलिस के हाथ नही लगी।

महिला को मायके घर से गिरफ्तार किया
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला अपने मायके घर में रह रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला को मायके घर से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर 21 लाख रुपए सबंधी पूछताछ की जाएगी

यह था मामला
थाना हठूर के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि गांव चकर के रहने वाले रणजीत सिंह ने 2014 में पुलिस को बयान दर्ज करवाए थे। उसके गांव चकर के रहने वाले जगरूप सिंह के साथ विदेश जाने को लेकर बातचीत हुई थी। इस दौरान उसने बताया कि उसकी जान पहचान के एजेंट है । जो उसको कनाडा जल्द भेज देंगे जिसके चलते आरोपी जगरूप ने एजेंट बलवीर सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत से मिलाया।

Leave a Comment