watch-tv

हरिनाम संकीर्तन करने से लोगो के अंदर एक सकारात्मक उर्जा का होता है संचार:श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

समारोह में देश के विभिन्न भागों से आए संत महापुरुषों ने बहाई ज्ञान की गंगा

 

Ludhiana 07 April : श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज सेवा संस्थान व गोपाल क्लब की ओर से महामंत्र गौशाला जैनपुर हंबडा रोड पर श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में करवाए अतुलनीय महोत्सव के समापन अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए संत महापुरुषों ने ज्ञान की गंगा बहाकर सभी को कृतार्थ किया।सम्मेलन में विशेष रुप से वासुदेवचार्य विद्याभास्कर जी महाराज अयोध्या वाले,श्री रामचंद्र दास जी महाराज,श्री भरतदास जी महाराज,श्री गोविंददेव गिरी जी महाराज,स्वामी राजेंद्र दास महाराज,सतगुरु दरबार वृंदावन वाले,जगद्गुरु परमहंसाचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज,पंडित राजकुमार शर्मा,पुनीत भक्तमाली आदि ने भाग लेकर भक्तो को आशीर्वाद दिया।श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने सभी संत महापुरुषो का अभिवादन करते हुए कहा कि जिस स्थान पर संतो के चरण पड़ते है।वो स्थान पवित्र हो जाता है।उन्होंने आगे कहा कि हरिनाम संकीर्तन करने से लोगो के अंदर एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

 

 

 

जिससे जिंदगी में हार्दिक संतुष्टि, शांति एवं सुकून प्राप्त है। हमें मानव जीवन मिला है, इसका सदुपयोग करना चाहिए। हमें सत्कर्म करने चाहिए स्वामी राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि नारी की महानता को कोई भी नकार नहीं सकता। राजा हो या रंक सभी को जन्म देने वाली नारी ही होती है। मां के रूप में वह ही बच्चों में संस्कार पैदा करती है। उन्होंने भगवान के कई भक्तों की कथा सुनाई और कहा कि जो भी मनुष्य सच्चे मन से भगवान के नाम का सुमिरन करता है, उस पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है। समेल्लन में सभी संत महापुरुषों ने आपने आपने विचार प्रकट किए।सम्मेलन में पूर्व सांसद व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू,जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान,सतीश मल्होत्रा,पूर्व पार्षद राशि अग्रवाल,दविंदर जग्गी,बिट्टू गुंबर,कपिल जुनेजा मोनू, आदि ने उपस्थित होकर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।वही निमाई पाठशाला के बारे में बताते हुए श्रीमती रेणुका पुंडरीक गोस्वामी ने बताया कि निमाई पाठशाला में बच्चो को सनातन धर्म ज्ञान से परिपूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि वो आपनी संस्कृति से जुड़ सके।इस मौके पर सोम नाथ मल्होत्रा, योगेश मग्गो, गणेश अग्रवाल, सुरेश कपूर, सोहन लाल, भुवेश अग्रवाल, चंदर सोनी, आनंद अरोड़ा, राजिंदर गुप्ता, सुभाष ग्रोवर, अनिल पाहवा अनिल ढींगरा, सनी डावर, नरिंदर सरीन,राजेश नारंग , कुलदीप छाबडा, आदि मौजूद रहें।

Leave a Comment