नामांकन प्रक्रिया में 284 उम्मीदवारों के पर्चे सही, दो नामांकन पत्र हुए निरस्त

होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए कुल 286 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत दो नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए, जबकि 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए।

निकास कुमार ने बताया कि 27 जून को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई 2026 (रविवार) को नगर निगम के 50 वार्डों में मतदान कराया जाएगा।