watch-tv

दूसरे दलों से आए बड़े नेताओं पर भाजपा का भरोसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार देर शाम को जारी भाजपा की इस सूची ने 6 लोगों के नाम हैं। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे दलों से भाजपा में आए नेताओं को तवज्जो दी है। आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा के कुनबे में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू को पार्टी ने जालंधर लोकसभा सीट पर उतारा है। वहीं पुराने कांग्रेसी नेता लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टू और पटियाला से कांग्रेस की सांसद रही परनीत कौर को भाजपा ने पटियाला से उतारा है। हंसराज हंस को फरीदकोट सुरक्षित सीट से और दिनेश सिंह बब्बू को गुरदासपुर सीट से मैदान में उतारा है। राजनयिक रहे तरणजीत सिंह संधू को भारतीय जनता पार्टी ने अमृतसर लोकसभा सीट से अपना चेहरा बनाया है।

 

Leave a Comment