watch-tv

AAP लीडरशिप की अनोखी भूख हड़ताल, PM खिलाफ रोष और BJP ऑफिस की जगह फिरोजपुर रोड पर लगाया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/7 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में गिरफ्तार होने के बाद लगातार आप पार्टी के राजनेता व वर्कर इसका विरोध कर रहे हैं। इसी के तहत रविवार को भी लुधियाना में आप नेताओं द्वारा वर्करों के साथ मिलकर भूख हड़ताल करके रोष प्रदर्शन किया। नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाफ रोष जताया गया। जबकि यह रोष बीजेपी कार्यलय के बाहर जताने की जगह डीसी ऑफिस के बाहर फिरोजपुर रोड पर बने फ्लाईओवर के नीचे बैठकर जताया गया। जबकि यह रोष इस लिए जताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा की जा रही धक्केशाही को रोका और जनता के सामने लाया जा सके। जबकि रोष ही पुल के नीचे बैठकर जताया गया। जिससे आप पार्टी के खाते में एक प्रदर्शन तो जरुर जुड़ गया।

आप के जिला प्रधान शरणपाल सिंह मक्कड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे में जांच एजेंसियां काम कर रही है। इससे बिना किसी कारण दिल्ली में आप प्रमुख और अन्य सीनियर नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। ईडी को केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। यह भूख हड़ताल सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रही।

भाजपा की गोटियों में फंसे रिंकू व अंगुराल
लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर ने कहा कि भाजपा का सिर्फ एक एजेंडा है कि आम आदमी पार्टी को किसी तरह से रोका जाए। इसी कारण सीनियर नेताओं को जेलों में धकेला जा रहा है। आप पार्टी कमजोर नहीं बल्कि मजबूत हो रही है। भिंडर ने कहा कि जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल पैसों के जाल में फंस गए है। भाजपा ने अपनी गोटियां फेंकी हुई है, जिसमें ये दोनों नेता फंसे है। भिंडर ने कहा कि शिअद को भी लोक सभा के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा। विपन सूद काका पार्टी की कमजोर हालत के कारण खुद चुनाव से पीछे हट गए है।

Leave a Comment